spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- सकलडीहा में “या हुसैन-या हुसैन” की गूंज के बीच निकला दसवीं मोहर्रम का जुलूस, दिखा हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

शांति और सद्भाव के साथ मनाया गया मोहर्रम, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। कस्बे में शुक्रवार को दसवीं मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। इस दौरान “या हुसैन-या हुसैन” की गूंज के बीच ताजिया जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने पारंपरिक मातम, नौहा और सीनाजनी करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोहर्रम के अवसर पर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलजुलकर भाग लिया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। कस्बे में निकले ताजिया जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने सहयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वर्ष भी मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी ने कहा कि मोहर्रम के मौके पर पूरे क्षेत्र में शांति और सद्भाव का माहौल रहा। सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान युवाओं द्वारा खेल-कूद और पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए गए। अन्य समुदायों के युवाओं ने भी आयोजन में सहभागिता कर एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

इस मौके पर सकलडीहा थाना प्रभारी भूपेंद्र निषाद सहित मोहम्मद रियाजुद्दीन, मोहम्मद कलाम, शाहिद सुलेमानी, असरफ, मोहम्मद सुहैल सिद्दीकी, इकराम अली, अफाक अली, सलीम हाशमी, मोहम्मद सगीर, मोहम्मद सरफराज, पंकज, अनिल, इम्तियाज अहमद, नसीम अहमद, रोशन अली, बरकत अली, रोजन अली, सुबहान अली, डॉ. गुफरान अहमद, नफीस अहमद, रिजवान अली, मुर्तुजा, शमीम अहमद, मोहम्मद साजिद, शुभम श्रीवास्तव, अंशु, अयान हाशमी, महताब हाशमी आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks