spot_img
34.3 C
Varanasi
Friday, July 3, 2026

Chandauli news- सुलह-समझौते से त्वरित न्याय की पहल, विशेष लोक अदालत के प्रचार अभियान का शुभारंभ

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित समाधान समारोह-2026 (विशेष लोक अदालत) के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से गुरुवार को दिवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

प्रचार अभियान का शुभारंभ प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चंदौली अशोक कुमार-11 के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव निकिता गौड़ के निर्देशन में किया गया। प्रचार वाहन नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर विशेष लोक अदालत एवं समाधान समारोह-2026 के प्रति आमजन को जागरूक करेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती निकिता गौड़ ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ संपन्न होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त वादों का आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से त्वरित, सरल एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान वादकारियों एवं अधिवक्ताओं को मध्यस्थता प्रक्रिया से जुड़कर अपने लंबित मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर स्थापित मध्यस्थता केंद्रों में सुलह बैठकों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पक्षकार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सहभागिता कर सकेंगे।

सचिव ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण पहल का लाभ उठाएं तथा आपसी सहमति के माध्यम से अपने विवादों का निस्तारण कर न्याय व्यवस्था को सरल, सुलभ एवं त्वरित बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत न केवल समय और धन की बचत करती है, बल्कि सामाजिक सौहार्द एवं पारस्परिक विश्वास को भी सुदृढ़ बनाती है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसरोकारों की निर्भीक आवाज़ बने रजनी कांत पाण्डेय, ‘परिवर्तन टुडे’ के माध्यम से निभा रहे पत्रकारिता का दायित्व

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बदलते दौर में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित की पत्रकारिता को नई दिशा देने का कार्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks