spot_img
31.7 C
Varanasi
Saturday, September 5, 2026
spot_img

Chandauli news- बिजली विभाग की लापरवाही या तकनीकी खामी? 14 घंटे बिजली गुल रहने से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

14 घंटे बिजली गुल: सकलडीहा के सैकड़ों गांव अंधेरे में, भीषण गर्मी से बेहाल रहे लोग

33 केवी लाइन में तकनीकी खराबी से ठप रही आपूर्ति, पेयजल संकट गहराया, सिंचाई और बिजली आधारित कार्य भी प्रभावित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की शाम लगभग छह बजे से गुरुवार की सुबह आठ बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहने से हजारों उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब 14 घंटे तक बिजली गुल रहने से ग्रामीणों की रात जागकर बीती। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण पेयजल संकट उत्पन्न हो गया, किसानों की सिंचाई प्रभावित हुई और बिजली आधारित सभी कार्य पूरी तरह ठप हो गए। ग्रामीणों ने विभाग पर मनमानी कटौती और लचर व्यवस्था का आरोप लगाते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।

सकलडीहा ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र से संचालित सकलडीहा सेकेंड, कुछमन, नोनार, कमालपुर और चहनियां फीडरों के माध्यम से सैकड़ों गांवों की लाखों की आबादी को विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार शाम अचानक आपूर्ति बाधित होने के बाद पूरी रात बिजली बहाल नहीं हो सकी। उमस भरी गर्मी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर रहे। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

पेयजल और सिंचाई व्यवस्था भी हुई प्रभावित


बिजली न होने से सुबह पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। अधिकांश घरों में मोटर नहीं चल सकी, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। वहीं किसानों की सिंचाई भी बाधित रही, जिससे खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान की दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है।

तकनीकी खराबी बनी आपूर्ति बाधित होने का कारण

इस संबंध में अवर अभियंता (जेई) मनीष कुमार ने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर करने के लिए युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य कराया गया, जिसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी समस्या की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और लंबे समय तक बिजली बाधित रहने की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में इस तरह की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- समय पर ड्रेनों की सफाई होती तो नहीं डूबती किसानों की हजारों एकड़ फसल : रामकिशुन यादव

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। ड्रेनों की समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks