spot_img
29.9 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

श्री रामजानकी मंदिर पर शनि देव के मूर्ति का हुआ प्राण प्रतिष्ठा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। कस्बा स्थित श्री रामजानकी मंदिर में शनिवार को न्याय के देवता प्रभु श्री शनि देव महाराज के मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रभु श्री शनि देव महाराज के मूर्ति को रथ पर रखकर शोभा यात्रा निकाला गया। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बा के मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर आकर समाप्त हो गया।

कमालपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर से कस्बावासियों का काफी जुड़ाव है। मंदिर से आस्था होने पर भक्तों की काफी भीड़ जुटती है।प्रभु श्रीराम जानकी व हनुमान की प्राचीनतम मूर्ति लोगों के आस्था का केंद्र बनी हुई है।मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश रस्तोगी का बीते दिनों आकस्मिक निधन हो गया था। उनकी इच्छा थी कि मंदिर परिसर में प्रभु श्री शनि देव जी महाराज का प्रतिमा स्थापित किया जाए। ताकि भक्तों को न्याय के देवता का पूजन पाठ करने सहूलियत हो जाएगी। इसको देखते हुए मंदिर के सहयोगियों ने मिलकर प्रभु श्री शनि देव जी महाराज के मूर्ति स्थापना करने का निर्णय लिया। मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सुंदरकांड व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा श्री रामजानकी मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव के मंदिरों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पर आकर समापन हो गया।शोभा यात्रा में बाजार के सम्मानित व्यापारी व ग्रामवासी शामिल रहे।

इस मौके पर शंकर गुप्ता, भोले जायसवाल,अनिल गुप्ता, नीरज अग्रहरि पत्रकार,डब्लू रस्तोगी,अजय रस्तोगी, संजय रस्तोगी, सुदर्शन रस्तोगी, चंदन गोंड, सुनील उपाध्याय, दिलीप जायसवाल,प्रेम सागर गोस्वामी, विष्णु रस्तोगी, अरुण गुप्ता,निकेश उर्फ छोटू जायसवाल, दिव्यांश जायसवाल, पवनेश जायसवाल, रिंकू रस्तोगी, चिंटू जायसवाल,धन्नू जायसवाल, कल्लू उपाध्याय, आकाश गोंड, गोलू विश्वकर्मा, अंजनी जायसवाल आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सड़क या झील? सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर जलभराव से बढ़ा दुर्घटना का खतरा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सकलडीहा–अलीनगर मार्ग पर हुई बारिश ने हाईवे निर्माण कार्य की खामियों को एक बार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks