spot_img
32.6 C
Varanasi
Thursday, August 27, 2026
spot_img

Chandauli news- महिलाओं के लिए खुशखबरी! 3 दिन मुफ्त बस यात्रा, 60 प्लस को आजीवन लाभ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आईटीआई रेवसा सभागार में बुधवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ ने की।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति निःशुल्क बस यात्रा योजना’ की घोषणा का सभागार में सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन दिनों में माताएं, बहनें और बेटियां अपने सहयात्री के साथ परिवहन निगम अथवा सिटी बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं पहचान पत्र दिखाकर उत्तर प्रदेश के भीतर परिवहन निगम की बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

महिला सम्मान और स्वावलंबन सरकार की प्राथमिकता : दयाशंकर मिश्र

राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयाल’ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व ही नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प भी है। सरकार ने तीन दिनों की निःशुल्क बस यात्रा के साथ 60 वर्ष से अधिक उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

कल्याणकारी योजनाओं से बेटियों और महिलाओं को मिल रहा लाभ : रमेश जायसवाल

पीडीडीयू नगर विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक की शिक्षा के लिए सहायता मिल रही है। सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से बेटियों के विवाह में सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बेटियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा तथा सम्मान के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मिशन शक्ति जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

महिलाओं को अंगवस्त्र और मिठाई भेंट कर किया सम्मानित

समारोह के दौरान मंत्री एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई के साथ महिलाओं को अंगवस्त्र एवं मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया और कुशलक्षेम जाना।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, आयुष मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। उपस्थित महिलाओं ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए रक्षाबंधन पर मिली निःशुल्क बस यात्रा की सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा जलमग्न! तहसील, कॉलेज और सरकारी कार्यालयों में भरा पानी, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। दो दिनों से सुबह से लेकर देर रात तक हुई मूसलाधार बारिश ने सकलडीहा...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks