spot_img
26.6 C
Varanasi
Wednesday, October 14, 2026
spot_img

Chandauli news- रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, युवक की ट्रेन से मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पीथापुर में रेलवे लाइन पार करते समय हुआ दर्दनाक हादसा, पत्नी और 14 माह के बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के पीथापुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी पत्नी को लेकर उसके मायके पीथापुर आया था। शनिवार सुबह रेलवे लाइन की ओर शौच के लिए जाते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक

धानापुर थाना क्षेत्र के घूरेहू गांव निवासी मुन्ना राजभर के 26 वर्षीय पुत्र मुकेश राजभर रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी पत्नी अनिता के साथ पीथापुर स्थित ससुराल आया था। शनिवार सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। इसी दौरान पोल संख्या 731/16 के पास रेलवे लाइन पार करते समय वह पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की खबर मिलते ही मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पत्नी अनिता भी अपने 14 माह के बच्चे के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पति का शव देखकर बिलख-बिलख कर रोने लगी। परिजनों के करुण विलाप से मौके का माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही नई बाजार चौकी प्रभारी जनक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बाद में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

इस संबंध में कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद दोनों गांवों के प्रधान सहित बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में डैडीज़ स्कूल के खिलाड़ियों का जलवा, जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते चार पदक

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डैडीज़ इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks