spot_img
29.9 C
Varanasi
Friday, September 18, 2026
spot_img

Chandauli news- बाबा कीनाराम की छठी पर गूंजे जयकारे, हवन-पूजन में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। घोरों के घोर अघोराचार्य बाबा कीनाराम की जन्मस्थली एवं तपस्थली रामगढ़ में भाद्र शुक्ल पक्ष की लोलार्क छठ के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाबा कीनाराम की छठी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने मठ परिसर पहुंचकर हवन-पूजन में सहभागिता की और बाबा कीनाराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे परिसर में दिनभर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।

विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन

कार्यक्रम का आयोजन बाबा कीनाराम मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह की देखरेख में हुआ। इस दौरान बाबा की गद्दी पर नए वस्त्र अर्पित किए गए। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। ढोल-नगाड़ों के बीच बाबा की आरती उतारी गई। आरती के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मठ परिसर गुंजायमान हो उठा।

सोहर गीतों से भक्तिमय हुआ वातावरण

छठी पर्व के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं के मंगलगीतों से मठ परिसर का वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा कीनाराम की पवित्र जन्मस्थली एवं तपस्थली के दर्शन कर स्वयं को धन्य माना और सुख-समृद्धि की कामना की।

बाबा के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान

इस अवसर पर मठ के व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी लोग निःस्वार्थ भाव से बाबा कीनाराम के पदचिह्नों पर चलकर समाज और क्षेत्र को नई दिशा देने का प्रयास करें। इसी में हम सभी का कल्याण निहित है। उन्होंने श्रद्धालुओं से बाबा की शिक्षाओं और उनके बताए मार्ग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

छठी पर्व में व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, मीडिया प्रभारी कुलदीप वर्मा, मिथलेश सिंह, अरविंद सिंह, धनंजय सिंह, प्रभुनारायण उर्फ लल्ला सिंह, हेमराज सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह, रणधीर सिंह, रुद्र प्रताप, अशोक मौर्य, अभय पीके, देवदत्त, फग्गू, अमृत, संतोष पटेल, बिहारी, प्यारे सहित सैकड़ों बाबा कीनाराम के श्रद्धालु उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डिजिटल भुगतान पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डिजिटल लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्क व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks