spot_img
25.6 C
Varanasi
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

Chandauli news- स्कूल में पहुंचे डीएम तो मची हलचल, बच्चों से पढ़वाई अंग्रेजी और खुद चखा मध्याह्न भोजन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने बुधवार को जनपद के परिषदीय विद्यालयों और गेस्ट हाउस का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों के ज्ञान के स्तर, व्यवस्थाओं तथा आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंपोजिट विद्यालय खगवल में विद्यार्थियों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता और स्वच्छता भी परखी।

बच्चों से संवाद कर परखा शैक्षणिक स्तर

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय बसारिकपुर पहुंचे। अधिकारियों ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली तथा शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखा। विद्यालय परिसर में संचालित सह-स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के संचालन की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इसके बाद दोनों अधिकारी कंपोजिट विद्यालय खगवल पहुंचे। जिलाधिकारी ने स्वयं कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके शैक्षणिक ज्ञान को परखा। कक्षा छह के विद्यार्थियों से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाई गई तथा विभिन्न शब्दों के अर्थ पूछकर उनके विषयगत ज्ञान की जांच की गई। अधिकारियों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता के अनुरूप शिक्षण कार्य को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्वयं चखा मध्याह्न भोजन

कंपोजिट विद्यालय खगवल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विद्यार्थियों के लिए तैयार मध्याह्न भोजन स्वयं चखकर उसकी गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता की जांच की। भोजन निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्यालय की अन्य कक्षाओं, परिसर तथा उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गेस्ट हाउस के नवनिर्मित भवन का लिया जायजा

परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने गेस्ट हाउस बर्थरा खुर्द का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नवनिर्मित भवन का बारीकी से अवलोकन करते हुए वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा कराने के बाद भवन को संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सकलडीहा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- स्कूली बस ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; चालक फरार

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर स्थित जिओ पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार निजी स्कूल बस...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks