spot_img
23.5 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

Chandauli news- ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर छात्राओं का दमदार अभिनय, सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। पीजी कॉलेज में मंगलवार को ध्वज स्थल पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तीकरण, बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

2047 के विकसित भारत में महिलाओं की भूमिका अहम

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षा और समान अवसर प्रदान करना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने 2047 के विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला और कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण रूप से साकार नहीं किया जा सकता।

छात्राओं के अभिनय ने दिया प्रभावी सामाजिक संदेश

इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं पूजा कुमारी, डंपी यादव, सोनी जैस्मिन, अनु यादव, नेहा और सपना ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। छात्राओं ने अपने शानदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा, महिलाओं की सुरक्षा, समान अधिकार और सशक्तीकरण के महत्व को रेखांकित किया।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराने से न केवल उनका भविष्य बेहतर होता है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र भी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

नुक्कड़ नाटक में महिला सशक्तीकरण तथा महिलाओं की सुरक्षा को विकास से जोड़ते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। छात्राओं के संवाद और अभिनय को उपस्थित विद्यार्थियों ने सराहा।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजेश यादव, यज्ञनाथ पांडेय एवं डॉ. अजय कुमार सिंह यादव रहे। इस अवसर पर प्रो. समीम राईन, डॉ श्याम लाल सिंह यादव, डॉ जितेंद्र यादव, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सीता मिश्रा, अजय कुमार यादव सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks