spot_img
20.9 C
Varanasi
Thursday, October 8, 2026
spot_img

Chandauli news- व्यापारी से लूट के शीघ्र खुलासे की मांग, एसपी से मिले व्यापार मंडल पदाधिकारी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। चहनियां क्षेत्र के व्यापारी से मारपीट कर एक लाख बीस हजार रुपये लूटे जाने की घटना का अब तक खुलासा न होने पर व्यापारियों में नाराजगी है। मामले को लेकर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने लूट के शिकार व्यापारी रतन बरनवाल के साथ पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात कर घटना में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटकांड के पर्दाफाश की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन बलुआ थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना में अभी तक किसी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की गंभीरता से जांच कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

चार लाख रुपये के बकाये का मामला भी उठाया

इस दौरान सैदूपुर के व्यापारी बजरंगी गुप्ता के चार लाख रुपये के बकाये का मामला भी पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बकाया धनराशि वापस दिलाने के मामले में सैदूपुर चौकी प्रभारी द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बकायेदार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर व्यापारी की धनराशि वापस दिलाने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने लूटकांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर घटना का पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। साथ ही बकाया धनराशि वापस न करने के मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर अशोक केशरी, सतीश गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, किशन बरनवाल, सोनू राजभर और कमल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- असुरक्षित सब्जी मसाले की बिक्री पर प्रदेशभर में रोक, चंदौली में नमकीन कारखाने पर छापा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर खाद्य पदार्थों की जांच...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks