परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर 24 अक्टूबर को आयोजित एयर शो के दौरान जनपद के डुमरी, सुजाबाद, कटेसर, बहादुरपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा दर्शकों की सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय रहे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सुरक्षा और सुविधाओं का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दर्शकों के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग और स्वास्थ्य सेवाओं सहित सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि एयर शो देखने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।
भीड़ नियंत्रण और यातायात पर विशेष ध्यान
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने पर जोर दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण और दिशा-निर्देशों के बीच 24 अक्टूबर को आयोजित एयर शो संपन्न हुआ।








