spot_img
28.2 C
Varanasi
Wednesday, August 5, 2026
spot_img

भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल के पदाधिकारियों का हुआ चयन

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने अनिल श्रीवास्तव व श्यामसुंदर सिंह को बनाया महामंत्री

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
कमालपुर। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल व चन्दौली जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के संस्तुति पर धानापुर पूर्वी मंडल में संगठन का विस्तार किया गया। इसमें सर्वसम्मति से कुल 19 पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।वही सभी पदाधिकारियों को संगठन के मजबूती पर बल देने व पार्टी के नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए
दिशा निर्देश दिया गया।

मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 19 कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चयन किया गया।इसमें मंडल उपाध्यक्ष पर अजीत पांडेय रामरूपदासपुर, संतोष कुशवाहा ओनावल, रामनिवास पाल अवही ,संकठा राम डबरिया,अश्वनी सिंह खोर, कुसुम देवी अहिकौरा ,मंडल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव जिगना व श्यामसुंदर सिंह गौसपुर,मंडल मंत्री सुनीता देवी इनायतपुर,अनीता गुप्ता एवती, श्रीकांत गोंड मेढान,विश्वनाथ निषाद महुजी ,रमाकांत प्रजापति माधोपुर,शरदचंद्र उपाध्याय हेतमपुर , कोषाध्यक्ष भरत रस्तोगी कमालपुर,मीडिया प्रभारी राहुल राजभर इनायतपुर, सोशल मीडिया प्रभारी रविकांत सिंह माधोपुर,आई टी सेल दीपू सिंह खोर को बनाया गया।

इस दौरान पार्टी की ओर से बनाए गए पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी ईमानदारी व लगन से पार्टी का कार्य करने का भरोसा दिया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बंद मिले सामुदायिक शौचालय, तीन ग्राम सचिवों को नोटिस; सात दिन में जवाब नहीं तो रुकेगा अगस्त का वेतन

जिलाधिकारी के निर्देश पर वॉर रूम से शुरू हुई निगरानी, अब सुबह-शाम होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks