spot_img
19.1 C
Varanasi
Thursday, November 5, 2026
spot_img
spot_img

बकरी चोरों ने युवक को किया छलनी

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गाव निवासी भीम मौर्या पुत्र मुन्नर मौर्या शनिवार की देर रात अपने मकान पर सोये हुए थे कि चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। जिसमें भीम की नीद खुल गयी और वे चोरों से भीड़ गये तब चोरों ने ताबड़तोड़ चाकू से कई बार वार कर भीम को घायल कर दिया। जिससे वे लहुलुहान होकर अचेत हो गये।

भीम मौर्या सकलडीहा थाना क्षेत्र जमुरना गांव निवासी वे भलेहटा गांव सभा में जमीन लेकर मकान बनवा कर सिवान में रहते है। वे शनिवार की रात खाना खापीकर सो रहे थे कि अर्द्धरात्री में चोरो ने बकरी चुराने के उद्देश्य से धावा बोल दिया। वही खटपट की आवाज सुनकर भीम की नींद टूट गयी और वे चोरों से भीड़ गये। लगभग आधा दर्जन चोरो ने ताबड़तोड़ चाकू से कई वार सर और हाथ में मारकर भीम को जख्मी कर दिया। जिससे वे लहुलुहान होकर अचेत हो गये।

सूचना पर पहुची 112पीआरबी पुलिस ने मौके पर जाकर जाचं पड़ताल में जुट गये और इलाज हेतु चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया।

वही ग्रामीणों सहित पशु पालकों का कहना है बलुआ थाना क्षेत्र में बकरी चोरों का आतंक इस कद व्याप्त है कि लोग अब बकरी पालन करने से कतरा रहे है। जिसका जीता जागता उदाहरण भलेहटा में भीम मौर्या का है। सूचना पर पहुची पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई में जुट गयी है। जबकि अगर पुलिस चाहे तो कई पास पड़ोस के गावों के लिए आतंक का पर्याय बने लोग पुलिस के गिरफ्त में हो और लोगों को इनके आतंक से मुक्ति मिल जायेगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- जनसुनवाई में प्रभारी जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks