spot_img
35.5 C
Varanasi
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री कृषक बीमा के तहत 37 लाभार्थियों को मिला पांच पांच लाख चेक

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 37 लाभार्थियों को सोमवार को तहसील सभागार में पांच पांच लाख का सिम्बलिक चेक वितरण किया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर और तहसीलदार अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने सभी लाभार्थियों को चेक वितरण किया। इस दौरान सभी राजस्व निरीक्षक और लेखपालों सहित किसान मौजूद रहे।

बीते वर्ष दैविक आपदा और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा कल्याण योजना के तहत नुकसान हुए किसानों को पांच पांच लाख का अनुदान देने का प्रावधान है। इस क्रम में तहसील क्षेत्र के कुल 37 लाभार्थियों को उनके खाते में अनुदान की राशी भेजा गया। सोमवार को तहसील सभागार में सभी लाभार्थियों को सिम्बलीक चेक दिया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में बगैर बिचौलियों के हर योजना का लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। इससे किसानों भाग दौड़ से निजात मिला है।

इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि शासन के निर्देश पर तहसील के 37 लाभार्थियों को चेक दिया गया।

इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश चन्द्र शुक्ल,राजेन्द्र,राजस्व निरीक्षक अजय बहादूर सिंह,शेख कलीम,प्रदीप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- पीकअप के धक्के से साइकिल सवार मजदूर की इलाज के दौरान मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के मनिहरा पेट्रोल पंप के समीप साइकिल से सड़क पार करते समय मंगलवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks