spot_img
33 C
Varanasi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img
spot_img

जल जमाव की समस्या का निदान न होने पर धरने पर बैठे किसान यूनियन सदस्य

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ निदान

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा स्थित सकलडीहा इंटर कॉलेज मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी। इसके निदान को लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल द्वारा जिलाधिकारी के साथ संबंधित अधिकारियों को पत्र के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराते हुए शीघ्र निदान करने की बात कही गई थी। वहीं जिलाधिकारी द्वारा 29 तारीख से पूर्व समस्या का निदान किए जाने की बात कही गई थी। वही समस्या का निदान नहीं होने के पर व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

रविवार को मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल द्वारा पूर्ण घोषित कार्य के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया। वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया कि पानी निकासी की व्यवस्था अगर जल्द से जल्द नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

धरने पर बैठने वाला में लोगों में मुख्य रूप से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन मंडल अध्यक्ष वाराणसी पिंटू पाल, युवा जिला अध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश के साथ दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले सपा प्रवक्ता का फूंका पुतला

परिवर्तन टुडे डेस्क चन्दौली। बुधवार को जनपद मुख्यालय पर भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले भारी संख्या में...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks