spot_img
26.6 C
Varanasi
Tuesday, August 18, 2026

Chandauli news- छुट्टी पर बहन के घर गया था मोनू, रात में रेलवे लाइन पर मिला शव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के समीप मंगलवार की देर रात डाउन लाइन पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक मोनू कुमार की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बलुआ थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी चंद्र मोहन राम के पुत्र मोनू कुमार सकलडीहा कस्बे में एक मिठाई की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण वह अपनी बहन के घरचित स्थित घर गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, इसी दौरान रेलवे लाइन पर उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में आने से बीटेक छात्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के उसरी गांव के समीप मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पार करते...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks