spot_img
26.3 C
Varanasi
Thursday, October 1, 2026
spot_img

Chandauli news- विधान परिषद चुनाव को लेकर चंदौली में तैयारियां तेज, 10 मतदान केंद्र निर्धारित

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं और अधिकारियों की जिम्मेदारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

23 अक्टूबर को होगा मतदान, 27 को मतगणना

जिलाधिकारी ने बताया कि विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया छह अक्टूबर से शुरू होगी। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि नौ अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को कराई जाएगी।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ निर्वहन करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

जिले में बनाए गए 10 मतदान केंद्र

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में मतदान के लिए कुल 10 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि वे तत्काल अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी मतदान केंद्र पर कोई कमी सामने आती है तो उसका समय रहते निराकरण कराया जाए, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

लापरवाही पर होगी जिम्मेदारी तय

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्व है। इसलिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा, डीसी एनआरएलएम श्वेता सिंह तथा एआरटीओ सर्वेश गौतम उपस्थित रहे। जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- बहनों के स्वास्थ्य के लिए डॉ. कृष्णानंद की पहल, अमोघपुर में वितरित किए स्वास्थ्य कार्ड; 50 हजार कार्ड बनवाने का संकल्प

मुगलसराय क्षेत्र में 50 हजार स्वास्थ्य कार्ड बनवाने का संकल्प : डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली मुगलसराय। रक्षाबंधन...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks