spot_img
27.6 C
Varanasi
Friday, August 14, 2026

सकलडीहा मे ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर काली पट्टी बांधकर क्रमिक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी यह आंदोलन 1 से 15 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन सचिवों व अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध किया और नारेबाजी की।

विरोध कर रहे सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार और अनवरत धरना शुरू करने को बाध्य होंगे। साथ ही आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बताई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के एडीओ आईएसबी हवलदार यादव, जिला महामंत्री पवन दुबे, संजय कुमार यादव, अरविंद कुमार गौतम, संदीप गौतम, राम सिंह, शशी कांत, बाबू लाल, रजनीश यादव सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- छात्राओं की समस्या पर जिलाधिकारी गंभीर, खेल मैदान और खुले व्यायाम केंद्र की सौगात

परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। शहाबगंज विकासखंड क्षेत्र के बयापुर गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने स्थलीय निरीक्षण...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks