spot_img
32.3 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

Chandauli news- डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, बेहतर इलाज का लिया संकल्प

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

मरीजों की सेवा ही चिकित्सक का सबसे बड़ा धर्म: सीएमओ

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली
सकलडीहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में बुधवार को डॉक्टर्स डे के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा ने कहा कि चिकित्सक का पहला कर्तव्य मरीजों को बेहतर इलाज और सेवा उपलब्ध कराना है। बदलते समय में नई-नई बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को समय पर उपचार मिलना और उन्हें स्वस्थ करना चिकित्सकों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव सेवा का माध्यम है। चिकित्सकों को हर परिस्थिति में मरीजों के हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना चाहिए।

डॉ. संजय कुमार यादव ने कहा कि चिकित्सक कठिन परिस्थितियों में भी मरीज को बेहतर उपचार देने के साथ उसे स्वस्थ करने का अंतिम प्रयास करता है, जिससे मरीज अपने परिवार के बीच स्वस्थ जीवन जी सके। कार्यक्रम के अंत में सीएमओ की ओर से चिकित्सकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा, डॉ. गुलाब वर्मा (अध्यक्ष प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ चंदौली), डॉ. संजय यादव, सचिव डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. श्वेता, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. प्रदीप पांडेय सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks