spot_img
32 C
Varanasi
Thursday, August 6, 2026
spot_img

सिंचाई अधिकारियों को विधायक ने पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने का दिया निर्देश

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धीना। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने शनिवार को विधानसभा के चार पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया।इसमें चारी, चिरईगांव, मुडडा, धनाईतपुर पंप कैनाल शामिल रहे। इस दौरान अधिकारियों से सभी पंप कैनाल को पूरी क्षमता से चलाकर नहरों में पानी छोड़ने का निर्देश दिया।ताकि धान की रोपाई में किसानों को पानी की समस्या न हो सके।

उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को धान की खेती के लिए पानी की अति आवश्यकता है। इसको देखते हुए पंपों को पूरी क्षमता से चलाने की जरूरत है। ताकि किसानों को नहरों के टेल तक पानी पहुंच जाए। किसानों का खेती ही उनकी पूंजी है। किसानों के हित के लिए नहरों में पानी पूरी क्षमता के साथ छोड़ा जाए। नहरों में पूरी क्षमता से पानी छोड़ने में कोई समस्या हो तो उसे तत्काल दूर किया जाए।किसान हित में कोई भी लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई तय है।

पानी को लेकर कोई भी बहाना नहीं चलेगा। सरकार किसानों के समस्याओं के निदान के लिए हमेशा अग्रसर है। किसानों के धान की नर्सरी के लिए नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। ताकि किसानों को खेती कार्य के लिए पानी की समस्या नहीं हो सके। खेती के स्वर्णिम समय में खेतों में पानी पहुंचाना बहुत जरूरी है।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार, सहायक अभियंता सुनील कुमार यादव, अखिलेश कुमार, अनिल यादव, मृत्युंजय सिंह दीपू, विपिन राय, संतोष सिंह,संग्राम तिवारी, बाला तिवारी,रामजी सिंह, संतोष यादव, नंदू बारी आदि रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- अब नहीं छूटेगा छात्रवृत्ति का लाभ, आवेदन की तिथियां हुईं घोषित

परिवर्तन टुडे न्यूज चन्दौली। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। वित्तीय...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks