spot_img
27.1 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पिता और बड़ा भाई सिकन्दराबाद में करते है प्राइवेट नौकरी

मृतक युवक पुलिस और सेना में भर्ती की तैयारी में जुटा था

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र नोनार तुलसी आश्रम स्टेशन के समीप 25 वर्षीय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत होग यी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण डीएनए टेस्ट कराये जाने की मांग किया है।

नोनार(तुलसीआश्रम) गांव निवासी रामसरन यादव के दो पुत्र रामप्रवेश यादव और राजेश यादव और एक पुत्री सविता है। राजेश यादव बीए की पढ़ाई पूरी कर पुलिस और सेना सहित विभिन्न नौकरी की तैयारी में जुटा था। गुरुवार की सुबह वह घर से निकला। और उसका शव तुलसीआश्रम रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के डाउन लाइन पर क्षत-विक्षत स्थित में मिला। सूचना मिलते ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। युवक की मौत पर माता संतरा देवी बहन सविता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक राजेश के पिता रामसरन और बड़ा भाई रामप्रवेश सिकंदराबाद में प्राइवेट नौकरी करते है। फिरहाल युवक की मौत का कारण क्या है यह स्पष्ट नही हो पाया है।

कोतवाल हरिणारायन पटेल ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिये भेजा जा रहा है। शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। जिसकी डीएनए टेस्ट के लिये पत्र लिखा जा रहा है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks