spot_img
29.1 C
Varanasi
Sunday, September 20, 2026
spot_img

Chandauli news- रफ्तार का कहर: चारपहिया वाहन ने ली युवती की जान, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भिक्षा मांगकर घर लौट रही थी युवती, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
Story By- मनोज कुमार मिश्रा
चहनियां।  बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ चौराहे पर सोमवार की देर शाम एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन की टक्कर से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

भिक्षा मांगकर लौटते समय हुआ हादसा

बलुआ थाना क्षेत्र के सिघहा गांव निवासी 40 वर्षीय तेतरा देवी, पुत्री जगदीश यादव, सोमवार की शाम भिक्षा मांगकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ चौराहे के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस से घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पारिवारिक परिस्थितियां थीं बेहद कठिन

बताया जाता है कि तेतरा देवी का विवाह धानापुर थाना क्षेत्र के सिहावल गांव में हुआ था। मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण ससुराल पक्ष ने उन्हें अपने साथ रखने से इनकार कर दिया था। इसके बाद वह अपने मायके सिघहा में रहकर भिक्षावृत्ति के माध्यम से किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रही थीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की 20वीं निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा रवाना

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा-कांटा की ओर से संचालित निःशुल्क अयोध्या तीर्थयात्रा के अंतर्गत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks