spot_img
22.6 C
Varanasi
Saturday, October 3, 2026
spot_img

Chandauli news- डॉक्टर नहीं आए तो अस्पताल प्रबंधक ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराइया स्थित इंद्रा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अस्पताल प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान गलत नस कटने और गुर्दे को क्षति पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

18 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला

पुलिस के मुताबिक लखईपुर गांव निवासी चंद्रवली बिंद की पुत्री सुमन को उपचार के लिए 18 अगस्त को महराइया स्थित इंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अगले दिन अस्पताल में उसका ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद रात में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर जांच आगे बढ़ी

पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर तथा मुख्य चिकित्साधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ऑपरेशन में लापरवाही और महिला की मौत से जुड़े तथ्यों को सामने रखा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद अस्पताल प्रबंधक इंद्रजीत प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आई चौंकाने वाली बात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने स्वयं को अस्पताल का प्रबंधक बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि घटना वाले दिन चिकित्सक के अस्पताल में नहीं आने पर उसने स्वयं महिला का ऑपरेशन किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को तीन अक्टूबर की सुबह करीब पांच बजे अस्पताल से हिरासत में लिया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

महिला की मौत के बाद क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने निजी अस्पतालों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि निजी अस्पतालों में चिकित्सकीय व्यवस्थाओं और मानकों की नियमित जांच की जाती तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में संचालित निजी अस्पतालों की जांच कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

धानापुर पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news-  व्यापारी से 1.20 लाख की छिनैती से मचा हड़कंप, व्यापारियों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चार नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks