spot_img
22.6 C
Varanasi
Saturday, October 3, 2026
spot_img

Chandauli news- समाजसेवी रामप्रवेश शर्मा के निधन से क्षेत्र में शोक, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के भलेहटा गांव निवासी समाजसेवी रामप्रवेश शर्मा का बुधवार देर रात हृदयाघात के कारण हेरिटेज अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले रामप्रवेश शर्मा के निधन से ग्रामीणों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।

शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

समाजसेवी के निधन की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के संभ्रांत लोगों और ग्रामीणों ने शोकसभा आयोजित की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजसेवी जितेंद्र मिश्रा ने जताया दुःख

इस अवसर पर समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि रामप्रवेश शर्मा मृदुभाषी, सज्जन स्वभाव और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन सादा जीवन और उच्च विचार की मिसाल रहा। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी सक्रियता और सहज व्यवहार लोगों के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोकसभा में रामआशीष, दिनेश प्रसाद, राजेश शर्मा, दशरथ शर्मा, गुलाब शर्मा, शिवप्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉक्टर नहीं आए तो अस्पताल प्रबंधक ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराइया स्थित इंद्रा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks