spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

खड़ेहरा गांव में सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी, फोरलेन सडक निर्माण नहीं होने पर पैदल भी चलना हुआ दुश्वार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। चिराग तले अंधेरा कुछ ऐसा ही फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था के अधिकारी से लेकर कर्मचारी और मिनी फैक्ट्री खडेहरा गांव में  बनी हुई है। इसके बाद भी खड़ेहरा गांव में बीते छह माह से सौ मीटर सड़क और नाला का निर्माण नहीं होने से पैदल चलना भी दुश्वार होगया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि न तो मुआवजा दिया जा रहा है और न तो सड़क निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। सड़क के किनारे जेसीबी चलाकर मकानों को तोड़ दिया गया है। सड़क पर गड्ढे में तब्दील होगया है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था के अधिकारी से लेकर पीब्ल्यूडी के अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

सकलडीहा से चहनिया मार्ग पर खड़ेहरा गांव है। इसी गांव में फोरलेने बनाने वाली कार्यदायी संस्था का मिनी फैक्ट्री लगी हुई है। सुबह शाम यही से सारे अधिकारी और कर्मचारी वाहन लेकर आते जाते है। सैदपुर से चहनिया तक और खड़ेहरा से लेकर सकलडीहा सघन तिराहे तक सड़के बन गया है। इसके आगे भी भोजापुर में भी रोड का निर्माण होगया है। लेकिन खड़ेहरा गांव में महज सौ मीटर सड़क और नाला बीते छह माह से नहीं बन पाया है। न तो सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया। उल्टे सड़क में जगह जगह गड्ढे में तब्दील होगया है। जेसीबी लगाकर कई मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। गड्ढे नुमा सड़क पर जलभरॉव की स्थिती होगयी है। पैदल चलना भी दुभर होगया है। सड़क और नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शीध्र शुरू नहीं होने पर आन्देालन की चेतावनी दिया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks