spot_img
43.8 C
Varanasi
Friday, May 15, 2026
spot_img
spot_img

डीसी मनरेगा बीडीओ व नायब तहसीलदार ने मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
spot_img

मांग पूरी नहीं होने तक आन्दोलन रहेगा जारी

सड़क और नाला निर्माण शुरू कराने की किसान यूनियन की मांग

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। जिला पंचायत और पीडब्ल्यूडी की ओर से सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार का मार्ग बीते पन्द्रह सालों से जर्जर हो गया है। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन छ:दिनों से सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट पर अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे हुए है। शुक्रवार को डीसी मनरेगा और बीडीओ व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचकर किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। लेकिन धरनारत किसान मांगे पूरी होने तक आन्दोलन जारी रखने की बात कही। इस मौके पर किसानों ने जमकर नारेबाजी किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि बीते पन्द्रह सालों से सकलडीहा आम्बेडकर तिराहा से लेकर सकलडीहा कोट तक मार्ग जर्जर होगया है। जिसकी निर्माण को लेकर कई बार व्यापारियों की ओर से जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को बताया गया। लेकिन जनप्रतिनिधियों की ओर से टालमटोल किया जा रहा है। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन छ: दिनों से धरना पर बैठे हुए है।

डीसी मनरेगा और बीडीओ विजय कुमार सिंह और नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचकर समस्या का निस्तारण किये जाने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने बताया कि जलभरॉव की समस्या को दूर करा दिया गया है। संबधित विभाग के माध्यम से शीध्र ही सड़क और नाला का निर्माण कराया जायेगा।

धरना पर पिंटू पाल,आनंद सेठ, इकराम, गुड्डु जायसवाल, शेषनाथ यादव,मुन्ना सिंह,मोहन यादव, सारनाथ सिंह, अखिलेश यादव, निरंजन पाल सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- केसीसी बनवाने हेतु ब्लॉक में लगेगा कैंप: किसानों को जोड़ने के लिए 15 से 31 मई तक चलेगा महाअभियान

परिवर्तन टुडे डेस्कचंदौली। जनपद के किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना से अधिकाधिक जोड़ने के उद्देश्य से जिले...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks