spot_img
25 C
Varanasi
Friday, October 2, 2026
spot_img

Chandauli news- युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, आज आयोजित होगी ‘तेजस वर्कशॉप’

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद के नवाचारी युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों तथा पारंपरिक उत्पादों से जुड़े कारीगरों के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होगा। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) की स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत 04 जुलाई शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रेवसा में ‘तेजस वर्कशॉप’ का आयोजन किया जाएगा।

जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य जनपद के प्रतिभाशाली युवाओं, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), विभिन्न उत्पादकों एवं नवोदित स्टार्टअप उद्यमियों को अटल इनक्यूबेशन सेंटर से जोड़ना है। इसके माध्यम से जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देते हुए एक सशक्त स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र विकसित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में भाग लेने के इच्छुक सभी प्रतिभागियों के लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से गूगल फॉर्म लिंक एवं क्यूआर कोड उपलब्ध कराया गया है। यह पंजीकरण सुविधा कार्यक्रम स्थल के अलावा विभिन्न सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगी, ताकि अधिक से अधिक युवा और उद्यमी आसानी से अपना पंजीकरण करा सकें।

जिला सेवा योजन अधिकारी ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे शनिवार प्रातः 10 बजे तक राजकीय आईटीआई, रेवसा स्थित कार्यक्रम स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, जिससे कार्यशाला का शुभारंभ निर्धारित समय पर किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला जिले के युवाओं के लिए स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गांधी-शास्त्री के विचारों से विकसित भारत का संकल्प, सकलडीहा पीजी कॉलेज में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks