spot_img
24.1 C
Varanasi
Friday, October 2, 2026
spot_img

Chandauli news- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, प्रशासन की व्यवस्था रही चाक-चौबंद

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में तीनों दिन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई परीक्षा

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। जनपद में आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 शनिवार को तीसरे एवं अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल तथा शिक्षा विभाग की टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं।

अंतिम दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 5,112 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 4,641 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 471 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की गई। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं उड़नदस्ता दल तैनात रहे, जिससे परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की नकल, अव्यवस्था अथवा अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सहयोग से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर संतोष व्यक्त किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- गांधी-शास्त्री के विचारों से विकसित भारत का संकल्प, सकलडीहा पीजी कॉलेज में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। पीजी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks