spot_img
32.3 C
Varanasi
Sunday, October 4, 2026
spot_img

Chandauli news- ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। कस्बा निवासी समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के 22 वर्षीय पुत्र नौशाद की गुरुवार की देर रात ग्रेटर नोएडा में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह ग्रेटर नोएडा स्थित ट्रैक्टर बनाने वाली एक कंपनी में कार्यरत था। कंपनी से काम समाप्त कर अपने कमरे की ओर पैदल जा रहे नौशाद को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

कंपनी से कमरे की ओर जाते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार नौशाद गुरुवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे कंपनी के गेट से अपने एक मित्र के साथ पैदल कमरे की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक चालक वाहन पीछे करते समय नौशाद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को नौशाद का शव उसके पैतृक घर सकलडीहा पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और कस्बावासी घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते रहे।

अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

समाजसेवी तौफीक उर्फ टुन्नू खां के तीन पुत्र इमरान, फिरोज और नौशाद तथा चार पुत्रियां हैं। नौशाद परिवार में सबसे छोटे पुत्रों में से एक था और रोजगार के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में रहकर कंपनी में कार्य करता था। युवक की असामयिक मौत से परिवार के साथ ही पूरे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

नौशाद के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में कस्बावासी और मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

घटना पर विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी, इकराम, नासिर अली, अरमान, डॉ. अकबर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- डॉक्टर नहीं आए तो अस्पताल प्रबंधक ने किया ऑपरेशन, महिला की मौत; पुलिस ने किया गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के महराइया स्थित इंद्रा अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks