spot_img
28.1 C
Varanasi
Thursday, April 9, 2026

परशुराम जन्मोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, अवकाश की मांग

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जिला मुख्यालय स्थित एक शिक्षण संस्थान में रविवार को भगवान परशुराम सेवा समिति की बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के पूजन से हुई। बैठक में आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को नगर में धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। साथ ही सरकार से जन्मोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई गई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए समाज में एकता और संगठन की आवश्यकता पर बल दिया।

समिति के उपाध्यक्ष नन्द शंकर पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव राष्ट्र और सनातन परंपरा का संरक्षक रहा है, इसलिए वर्तमान समय में समाज को संगठित और सजग रहने की जरूरत है। कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने समाज को एकजुट होकर अपनी पहचान को और मजबूत बनाने की अपील की। वहीं सचिव पंकज पाण्डेय ने राजनीतिक दलों पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस दौरान जयश्याम त्रिपाठी, आनन्द तिवारी, अजय मिश्र, वैभव त्रिपाठी, अवधेश उपाध्याय आदि वक्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण राय रखी। बैठक में यह भी तय किया गया कि जन्मोत्सव के अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा, पूजन-अर्चन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण जैसे आयोजन किए जाएंगे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में शैलेन्द्र पाण्डेय (कवि), अजय मिश्र, जयश्याम तिवारी, शशिकांत मिश्र, जितेंद्र प्रताप तिवारी, विभूति नारायण, करण तिवारी, आशु तिवारी, मिथिलेश पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी सहित जिले भर से सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में समिति पदाधिकारियों ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख तक मिलेगा मुक्त ऋण

17 सौ लोगो को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण परिवर्तन टुडे डेस्क चंदौली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks