spot_img
31.2 C
Varanasi
Friday, July 10, 2026
spot_img

Chandauli news- युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख तक मिलेगा मुक्त ऋण

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

17 सौ लोगो को मिलेगा स्वरोजगार के लिए ऋण

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना शुरू की गई है। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी दस वर्षों में कुल दस लाख नई सूक्ष्म इकाइयाँ स्थापित करना है, जिसमें प्रतिवर्ष एक लाख नई इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद चंदौली को 1700 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र में नए व्यवसाय शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास या इंटरमीडिएट/समकक्ष होनी चाहिए।

आवेदक ने पूर्व में पीएम स्वनिधि योजना के अतिरिक्त किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार की योजना में ब्याज या पूंजी उपादान का लाभ लिया हो। योजना में आवेदक का स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा। योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का ऋण 4 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त प्रदान किया जाएगा। परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी सब्सिडी भी देय होगी।

इसके अतिरिक्त, डिजिटल लेनदेन के सापेक्ष प्रति लेनदेन 1 रुपये और प्रति इकाई प्रतिवर्ष अधिकतम 2000 रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिलेगा। CGTMSE कवरेज के लिए आवश्यक धनराशि का वहन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks