spot_img
34.5 C
Varanasi
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

हिन्दू और सनातन धर्म के रक्षक है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संजीव

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/डेस्क
चंदौली। अखिल भारतीय देववंशी पटवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के नेतृत्व में गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वाराणसी सहित विभिन्न जिलों में पटवा समाज के लोगों एकत्र होकर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ते हुए केके काटे और गरीबों को मिष्ठान वितरण किया। ईश्वर से मुख्यमंत्री के सतायु और पूरे भारत में सनातनी डंका बजाने की प्रार्थना किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा के आवाहन पर वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर, मऊ, भदोही,पीलीभीत,बस्ती,देवरिया,बलिया,प्रयागराज,राय बरेली, बरेली, सीतापुर, लखनऊ, बहराईच, श्रावस्ती, मऊ, सोनभद्र सहित विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मोत्सव सनातनी परंपरा के साथ मंदिरों में मनाया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव देववंशी और राष्ट्रीय महामंत्री आकाश पटवा ने कहा कि मुख्यमंत्री हिन्दू और सनातन धर्म के रक्षक है। इनके त्याग और समपर्ण से पूरे विश्व में सनातनी परंपरा और धर्म का डंका बज रहा है। ईश्वर इन्हें सतायु बनाये और विश्व के पटल पर सनातन धर्म का डंका बज सके। इसके पूर्व राष्ट्रीय नेतृत्व में हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव धूमधाम से गरीबों को मिठाई और वस्त्र वितरण करके मनाया।

इस मौके पर संरक्षक सुरेश कुमार पटवा,प्रधान संरक्षक आरके सिंह देववंशी ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद देववंशी, वीरेंद्र देववंशी,आनंदीलाल,विक्रम देववंशी, मनोज पटवा,मुकेश देववंशी, पुरुषोत्तम पटवा, ओम प्रकाश देववंशी, प्रद्युम्न देववंशी,प्रदीप पटवा,रोहित सहित अन्य रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news: लतीफशाह बीयर बंधा में डूबने से दो किशोरों की मौत

परिवर्तन टुडे चन्दौली सकलडीहा। कस्बा निवासी समीर (19) पुत्र कमालुद्दीन तथा एखलाक (18) पुत्र साबिर अली "ईद के मौके...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks