spot_img
27 C
Varanasi
Tuesday, October 6, 2026
spot_img

Chandauli news- नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत, छह किलोमीटर दूर मिला शव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिजनों में मचा कोहराम, प्रतिदिन नहर किनारे टहलने और व्यायाम करने जाते थे शामू राम

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव में सोमवार की सुबह नहर में डूबने से 65 वर्षीय शामू राम की मौत हो गई। काफी तलाश के बाद उनका शव मरकनिया गांव से करीब छह किलोमीटर दूर इटवां गांव के पास नहर में उतराया मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

नहर किनारे मिली लाठी और प्लास्टिक की बोतल

ग्रामीणों के अनुसार शामू राम पुत्र स्वर्गीय मुन्नू राम प्रतिदिन सुबह करीब चार बजे घर से नहर किनारे टहलने और व्यायाम करने जाते थे। सोमवार की सुबह काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नहर किनारे उनकी लाठी और प्लास्टिक की बोतल मिली। सामान मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तत्काल बलुआ पुलिस को सूचना दी।

तेज बहाव के चलते बंद कराया गया नहर पंप

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अनंत भार्गव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में शामू राम की तलाश शुरू कराई। नहर में तेज बहाव को देखते हुए पुलिस और ग्रामीणों की सूचना पर भुपौली नहर पंप भी बंद कराया गया। काफी प्रयास के बाद इटवां गांव के पास नहर में शामू राम का शव उतराया मिला।

कुछ दिनों से खराब चल रही थी तबीयत

मृतक के पुत्र हरिनाथ ने बताया कि उनके पिता की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी, लेकिन इसके बावजूद वह प्रतिदिन की तरह सोमवार की सुबह नहर किनारे टहलने और व्यायाम करने चले गए थे। वह शौच के लिए भी लाठी और प्लास्टिक की बोतल साथ लेकर जाते थे, जो नहर किनारे मिली थी।

शामू राम की पत्नी का करीब दस वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उनके परिवार में पुत्र हरिनाथ और पुत्री आशा हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग की नहर में डूबने से मौत की घटना के बाद मरकनिया गांव में शोक का माहौल है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर भव्य एयर शो की तैयारियां तेज, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर प्रशासन की कड़ी नजर

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। गंगा तट स्थित प्रसिद्ध नमो घाट पर आगामी दिनों में प्रस्तावित भव्य एयर शो को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks