spot_img
29.5 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

सिविल जज ने दी कानूनी जानकारी, कहा कुष्ठ रोगियों से न करे भेदभाव

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय प्री-मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. इंदु रानी ने विभिन्न कानूनी और विधिक जानकारी दिया।

शिविर के दौरान डॉ. इंदु रानी ने महिलाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला और विधिक व कानूनी पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं और अधिकारों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सिविल जज डॉ. इंदु रानी ने समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और विधिक जानकारी को सभी तक पहुंचना चाहिए, ताकि लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका लाभ उठा सकें। उन्होंने कुष्ठ रोग पर भी बात की और ऐसे व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की शपथ लेने का आह्वान किया।

शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक, स्वास्थ्य, दिव्यांगजन, कृषि, बेसिक शिक्षा, राजस्व, स्वतः रोजगार, जलशक्ति, महिला कल्याण, बैंकिंग और पशुपालन सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दी।

इस मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, एडीओ पंचायत बजरंगी पाण्डेय, विक्रांत श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks