spot_img
31.1 C
Varanasi
Sunday, September 13, 2026
spot_img

सड़क हादसों को रोकने के लिए एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों को हेलमेट किया वितरित

spot_img
spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। सड़क सुरक्षा एवं हादसों को रोकने के लिए शुक्रवार शाम को पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने एक जागरूकता अभियान शुरू किया। सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा सघन तिराहे पर एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों को हेलमेट वितरित किया। यह अभियान शासन के निर्देश पर यातायात सुरक्षा के तहत लोगों के जान-माल की रक्षा और परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हें के निर्देश पर, सीओ ट्रैफिक ने बिना हेलमेट यात्रा कर रहे बाइक सवारों को जागरूक किया। सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा सघन तिराहे पर एक दर्जन से अधिक बाइक सवारों को हेलमेट दिए। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपना हेलमेट खरीदकर प्राप्त हेलमेट संबंधित थाने में वापस करने को कहा गया।

सीओ ट्रैफिक कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को हेलमेट पहनकर चलने के लिए जागरूक करना है, ताकि वे अपने जीवन की सुरक्षा कर सकें और उनके परिवार खुशहाल रहें।

इस मौके पर कोतवाल भूपेन्द्र निषाद, यातायात प्रभारी सत्यप्रकाश, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय सहित अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण मौजूद थे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा रामगढ़ धाम, बाबा कीनाराम जन्मोत्सव का भव्य समापन

अंतिम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ अघोरेश्वर धाम परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली। घोरों के...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks