spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

बाढ़ पीड़ितों को विधायक ने दिया राहत सामग्री, हर संभव मदद का दिया भरोसा

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
Story By- नीरज अग्रहरि
धानापुर। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह बुद्धवार को विकास खंड धानापुर के बाढ़ प्रभावित ग्राम नरौली मे प्राथमिक विद्यालय मे बाढ़ राहत सामग्री वितरण किये। बाढ़ राहत सामग्री मे कुल 16 प्रकार के सामान में आटा, चावल, चना, नमक, तेल, बिस्किट, लाई, दाल आदि शामिल रहा। बाढ़ पीड़ितों ने सामग्री आकर राहत महसूस किया। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद करने का पूरा भरोसा दिया। वही अधिकारियों को निगरानी करते हुए बाढ़ पीड़ितों को कोई समस्या न हो सके। इसके लिए संबंधित अधिकारी को कड़ा निर्देश दिया।

दस दिनों से गंगा नदी में बढ़ोत्तरी होने से लगभग एक दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में आ गए है। इससे आम जनमानस बाढ़ के चलते काफी दुश्वारियों का सामना कर रहा है। बाढ़ के पानी से किसानों का फसल व घर जलमग्न होने से बर्बाद हो गया है। ग्रामीण बाढ़ आश्रय स्थल पर आकर अपना जीवन यापन कर रहे है। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को देखते हुए विधायक सुशील सिंह अपने सहयोगियों के साथ बाढ़ पीड़ितों का निरीक्षण कर राहत सामग्री देने जा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दुःख कि घड़ी मे सरकार जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितो के हर संभव मदद के लिए कटिबंद्ध है।इस विपत्ति में सब लोगों को मिलकर मदद करनी चाहिए। मौके पर लगभग 150 लोगो में बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया गया।

इस मौके पर रमेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष,गगन सिंह, कानूनगो गयासुद्दीन, लेखपाल अरुण अवस्थी,गोपाल बिन्द, धर्मेंद्र निषाद, राधेश्याम निषाद,रमेश कुमार यादव आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks