परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खण्ड क्षेत्र के सरेहुंआ कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय सरेहुंआ खुर्द में मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्रधानाध्यापक उमाशंकर सोनकर के नेतृत्व में स्कूल चलो जन जागरुकता रैली निकाली गयी। जनजागरूकता रैली पूरे गांव का भ्रमण कर विद्यालय आकर समाप्त हुई। रैली बच्चे नारे लगाते हुए सबको स्कूल चलने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली में छात्र छात्रा हाथों में एक दो तीन चार शिक्षा की हो जयकार, स्कूल चलो स्कूल चलो, आधी रोटी खाएंगे,फिर भी स्कूल जाएंगे आदि नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। जन जागरूकता अभियान में शिक्षक व छात्र शामिल रहे।
इस दौरान प्रधानाध्यापक उमाशंकर सोनकर, प्रधान देवलाल राय, पूर्व प्रधान गीता राय, सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, वन्दना यादव, मधुबाला, राफिया गजाला, प्रिया सिंह, अनुदेशक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, आश्विनी अम्बेश, शि० मित्र जयप्रकाश यादव, अभिभावक राकेश राय, नीतू मौर्य, प्रिया राय, कंचन राय, कल्लू पाण्डेय, दीपक पांडेय, रामप्रताप राय आदि लोग मौजूद रहे।


