परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। सनातन धर्म को सुदृढ़ करने तथा सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा ने चंदौली जनपद के सकलडीहा विकासखंड क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक, डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष तथा चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता एवं कवि शैलेंद्र पांडेय को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है।

वाराणसी में सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन
वाराणसी के लहुराबीर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में अनुराग पांडेय द्वारा शैलेंद्र पांडेय के मनोनयन की घोषणा की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा वर्ष 1994 से देशभर में सनातन धर्म, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर कार्य कर रही है।
अधिवक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
शैलेंद्र पांडेय के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, युवा संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। शुभकामनाएं देने वालों ने कहा कि संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर समाज के मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से रखने के लिए चंदौली के युवा अधिवक्ता को जिम्मेदारी दिया जाना जिले के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर कई पत्रकारों ने भी शैलेंद्र पांडेय को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने के साथ ही सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। उनके सामाजिक आंदोलनों और पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण से सामाजिक न्याय से जुड़े प्रयासों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई।
पूरी निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी
राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किए जाने पर शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के साथ संगठन की ओर से सौंपी गई नई जिम्मेदारी को भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।
इन लोगों ने दी शुभकामनाएं
बधाई देने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता जय श्याम त्रिपाठी, डॉ. केएन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अभय शंकर पांडेय “संजय पांडेय, जितेंद्र पांडेय, सत्यमूर्ति ओझा, अरविंद पांडेय, जय श्याम त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय, साजू, अरुण द्विवेदी, अजीत पाठक, अनूप पाठक, ईश्वर चंद्र पांडेय, रुद्र पाठक, अमित पाठक, नित्यानंद पांडेय, मनीष कुमार त्रिपाठी, आनंद तिवारी, सोनू, अखिलेश अग्रहरि, रामदयाल यादव, रिंकू, त्रिलोक चौबे, पंकज पांडेय, राजकुमार पांडेय, विनोद पांडेय, रूपक पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।


