spot_img
23.3 C
Varanasi
Wednesday, October 7, 2026
spot_img

Chandauli news- जनगणना-2027: 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी गणना टीम, पहली बार खुद भी कर सकेंगे स्व-गणना

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण यानी जनसंख्या गणना की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की पांचवीं बैठक हुई। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनगणना की तैयारियों, प्रगणकों के प्रशिक्षण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक होगी जनसंख्या गणना

बैठक में उप निदेशक जनगणना अजय कुमार ने बताया कि जनगणना एक संवैधानिक प्रक्रिया है, जो संविधान के अनुच्छेद 246 की संघ सूची तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत संचालित की जाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराया जाएगा। इसके बाद 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य होगा।

मोबाइल ऐप से जुटाए जाएंगे आंकड़े

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप दिया गया है। मोबाइल ऐप के माध्यम से आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इसके साथ ही पहली बार आम नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्व-गणना के दौरान परिवार के सदस्यों और उनसे संबंधित विभिन्न पहलुओं के संबंध में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनगणना में कोई दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मांगा जाएगा। नागरिक द्वारा मौखिक रूप से अथवा स्व-गणना के माध्यम से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर ही संबंधित विवरण दर्ज किया जाएगा।

स्व-गणना के लिए बनेगी दिनवार कार्ययोजना

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्व-गणना को लेकर दिनवार कार्ययोजना तैयार करने तथा जनसामान्य के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे जनगणना का कार्य सुचारु और प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके।

बैठक में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, गणना खंडों के गठन, सामान्य परिवारों, संस्थागत परिवारों तथा बेघर लोगों की गणना के साथ ही स्व-गणना की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी, जिला स्तरीय समिति के सदस्य, समस्त उप जिलाधिकारी तथा संबंधित चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सेवा संकल्प समारोह में सकलडीहा पीजी कॉलेज के तीन मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली सकलडीहा। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रमाण-पत्र वितरण एवं मेधावी सम्मान समारोह बुधवार...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks