spot_img
31.1 C
Varanasi
Saturday, August 15, 2026

Chandauli news- सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मे नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाला सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर चुका है। वर्ष 1965 से संचालित यह महाविद्यालय महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी से सम्बद्ध तथा “नेक” द्वारा बी ग्रेड से मान्यता प्राप्त संस्था है।

महाविद्यालय में बी.ए. एवं एम.ए. स्तर पर हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, प्राचीन इतिहास, रक्षा अध्ययन, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा एवं गृहविज्ञान सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त शिक्षा संकाय बी.एड. भी संचालित है।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु अनुभवी शिक्षकों, समृद्ध पुस्तकालय, स्मार्ट क्लासरूम, खेल परिसर, एन.एस.एस. तथा रोवर-रेंजर्स जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। छात्र -छात्राओं को शत -प्रतिशत छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष सहायता एवं प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाता है।

प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि महाविद्यालय ने शिक्षा एवं अनुशासन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके कारण यह क्षेत्र के विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएँ महाविद्यालय परिसर में पहुँचकर अथवा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर समर्थ पोर्टल के माध्यम से सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज⁠ पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- शहीदों के बलिदान को नमन कर राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प : डॉ. के.एन. पांडेय

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा काशी परिषद प्रांत...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks