spot_img
31.6 C
Varanasi
Sunday, August 9, 2026
spot_img

Chandauli news- कुचमन में आरओबी को लेकर किसानों का विरोध, चार गुना मुआवजे की मांग

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पिलर पर फ्लाईओवर बनाने और बीच सड़क से निर्माण की उठी आवाज, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सकलडीहा। सकलडीहा-अलीनगर मार्ग स्थित कुचमन रेलवे क्रासिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण को लेकर किसानों और व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम आकांक्षा सिंह ने विभागीय अधिकारियों के साथ कुचमन पहुंचकर प्रभावित किसानों और व्यापारियों से वार्ता की। इस दौरान किसानों ने भूमि अधिग्रहण से जुड़ी समस्याओं के साथ निर्माण की वैकल्पिक व्यवस्था और उचित मुआवजे की मांग प्रमुखता से रखी। एसडीएम ने किसानों की मांगों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराने तथा नियमानुसार समाधान का भरोसा दिया।

पिलर पर फ्लाईओवर बनाने की उठी मांग

वार्ता के दौरान किसानों और व्यापारियों ने मांग रखी कि सड़क का निर्माण बीचों-बीच कराया जाए और पिलर के सहारे फ्लाईओवर बनाया जाए। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से किसानों की भूमि का कम से कम अधिग्रहण होगा। साथ ही सड़क किनारे वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित होने से बचेगी।

आवासीय दर का चार गुना मुआवजा मांगा

भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने आवासीय दर का चार गुना मुआवजा दिए जाने की मांग की। किसानों का कहना था कि प्रस्तावित आरओबी निर्माण से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होंगे, इसलिए भूमि अधिग्रहण से पहले उचित मुआवजे और प्रभावित परिवारों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो सड़क पर उतरेंगे किसान

किसानों और व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण की मौजूदा व्यवस्था से किसानों की जमीन के साथ स्थानीय दुकानदारों की रोजी-रोटी भी प्रभावित होने की आशंका है।

एसडीएम ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

एसडीएम आकांक्षा सिंह ने किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों और समस्याओं से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा तथा समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान तहसीलदार अनुराग सिंह, नायब तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आलोक सिंह, लेखपाल सुमन यादव, आशीष मौर्या, सुशील सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण पासवान, प्रधान पति शशि कपूर, डॉ. हरि दर्शन, संजय, राजदेव, कुबेर देव, अमित सेठ, जितेंद्र पासवान, दिनेश गुप्ता, पवन यादव, झांगुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- ट्रेन की चपेट में आया छात्र, सकलडीहा स्टेशन पर दर्दनाक मौत

स्कूल जाने के लिए घर से निकला था करन, हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम परिवर्तन टुडे...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks