spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

सड़क हादसे मे पिता की मौत: दो पुत्री घायल, दवा दिलवाकर लौट रहे थे घर

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे डेस्क
चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के फुटियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर सड़क हादसे में सुजीत सिंह (45 वर्ष) उर्फ नन्हें की मौत हो गई जब कि उनके दो पुत्री एक उनकी और एक उनके साढ़ू की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

कोतवाली चंदौली सदर के ग्राम बिसौरी निवासी सुजीत सिंह अपने बेटियों को दवा दिलवाकर वापस बाइक से घर लौट रहे थे। ज्यों ही फुटियाॅ गाँव के सामने पहुॅचते की पीछे से तेज गति से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जब कि उनके दो पुत्री एक उनकी और एक उनके साढ़ू की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भरती कराया गया। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि आसपास के ग्रामीण तत्काल पुलिस को सूचना देकर घायलों को चिकित्सालय ले गये। जहां दोनों बच्चों का ईलाज चल रहा है। वैसे इस हृदयविदारक घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही काफी संख्या में गाँव के लोग भी मौके पर पहुँचे। जहां परिजनों का करूण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया था।

सुजीत सिंह (45 वर्ष) निवासी बिसौरी, थाना चंदौली के निधन से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks