spot_img
27.2 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

23 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू, सपा सांसद और विधायक ने किया समर्थन

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

भाजपा सरकार में किसान पानी सड़क बिजली की समस्या से परेशान: सांसद

परिवर्तन टुडे/ चन्दौली
सकलडीहा। भाकपा माले, इंकलाबी नौजवान सभा, किसान महासभा, मजदूर सभा, एपवा के नेतृत्व में विभिन्न 23 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार से तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन को समाजवादी पार्टी के सांसद विरेन्द्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर के साथ पहुंचकर धरना का समर्थन किया।

इस दौरान किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर सांसद ने मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से मिलकर निस्तारण कराये जाने का आशवासन दिया। वही तहसील के अधिकारियों ने छोटी छोटी समस्या का निस्तारण कराये जाने को बताया। चेताया कि जबतक समस्या का समाधान नहीं होगा धरना प्रदर्शन का सपा का समर्थन रहेगा।

वक्ताओ ने सकलडीहा में भूमाफियाओं की ओर से किया गया अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने और जलभरॉव की समस्या दूर कराये जाने की मांग किया। इसके अलावा सकलडीहा खेल ग्राउंड का सुंदरीकरण की मांग उठाया। नरौली में 14 दलित परिवार को कब्जा दिलाने,चहनिया में पच्चास बेड के अस्पताल को पूरा कराये जाने की मांग दोहराया। पपौरा में बाबा साहब की मूर्ति का स्थापना के लिये जमीन आवंटन कराये जाने,सलेमपुर में कागजो में पूर्ण 600 मीटर इंटर लॉकिंग कार्य को कराये जाने मथेला और रानेपुर सरहद की पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने आदि की पूरजोर मांग रखा।

सपा सांसद ने कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का अधिकारी अनदेखी न करे। अनदेखी पर लोकसभा और विधान सभा में मामला उठाया जायेगा। भाजपा सरकार में गुजरात के कंपनियों को ठेका दिया गया है। जो किसानों की समस्या नही समझते है उन्हें जल जीवन मिशन का ठेका दिया गया है। कई गांवों में पानी की समस्या से उपभेाक्ता परेशान है। पूर्व की बनी पानी टंकी से कई गांवों में पानी पहुंच जाता था। आज उसी गांव में नहीं पहुंच पा रहा है। पानी की समस्या को लेकर किसान परेशान है। केन्द्र और प्रदेश सरकार जल परिवहन सेवा शुरू करने की बात कहते है। विधायक ने दिघवट ताल सहित सड़कों की समस्या को दूर कराये जाने की बात कही। अंत में अधिवक्ता और वादकारियों के हित के लिये तहसील में सांसद निधि से कूलर वाटर लगाये जाने कीघोषणा किया।

इस मौके पर एसडीएम कुंदन राज कपूर,तहसीलदार अजीत सिंह,विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर,शशीकांत सिंह,रमेश राय, श्रवण कुशवाहा, तूफानी गोंड, तेजू राय, कृष्णा राय,जोखू सिददीकी,नितिन तिवारी,अशोक यादव,पंकज सिंह आदि रहे।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

वैदिक मंत्रोच्चार व जयकारों के साथ निकाली गई कलश यात्रा, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ शुरू

दरियापुर ग्राम सभा के जलालपुर मे हनुमान जी के मंदिर परिसर मे नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks