spot_img
30.7 C
Varanasi
Tuesday, August 25, 2026
spot_img

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क पर मारपीट कर जमकर हंगामा किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करते हुए विधिक कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, धानापुर थाना क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव निवासी तीन युवक शुक्रवार सुबह चहनियां चौराहे पर बुलेट बाइक खड़ी कर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक पिकअप चालक ने रास्ता देने के लिए हॉर्न बजाया। आरोप है कि युवकों ने बाइक हटाने के बजाय चालक के साथ कहासुनी शुरू कर दी और देखते ही देखते उसकी पिटाई कर दी।

इसी बीच सफाईकर्मी कल्लू यादव अपनी बाइक से वहां पहुंचे। किसी गलतफहमी के चलते युवक उनसे भी उलझ गए। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग बीच-बचाव के लिए आगे आए तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान किसी ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज में तीनों युवक मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- कुछमन में सड़क हादसा: मेडिकल संचालक गंभीर रुप से घायल

सड़क हादसे में पीछे बैठी महिला भी घायल, जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली सकलडीहा। अलीनगर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks