spot_img
34.4 C
Varanasi
Friday, July 10, 2026
spot_img

Chandauli news- बिजली विभाग की लापरवाही पड़ी भारी, 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आकर किशोर गंभीर रूप से झुलसा

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे न्यूज, चन्दौली
सैयदराजा। थाना क्षेत्र के अमड़ा फीडर अंतर्गत रनिया गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बनसिंहपुर (पुरवा) गांव निवासी सत्यम गुप्ता (16 वर्ष) 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, हाईटेंशन लाइन का तार लंबे समय से जमीन से लगभग चार फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। इसकी जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार को इसी लापरवाही का खामियाजा सत्यम गुप्ता को भुगतना पड़ा और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते जर्जर और झूल रही विद्युत लाइन की मरम्मत कर दी जाती, तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था।

उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चहनियां बाजार में दबंगई का तांडव, बीच सड़क पर मारपीट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

परिवर्तन टुडे न्यूज चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां कस्बे में शुक्रवार सुबह तीन मनबढ़ युवकों ने बीच सड़क...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks