spot_img
19.1 C
Varanasi
Wednesday, November 25, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा पीजी कॉलेज को नैक मूल्यांकन में ‘B’ ग्रेड प्राप्त होने पर मिला प्रशस्ति पत्र

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम: प्राचार्य

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा मूल्यांकन में सकलडीहा स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय को ‘B’ ग्रेड प्राप्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक मानी जा रही है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि सकलडीहा पीजी कॉलेज द्वारा प्राप्त ‘B’ ग्रेड विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। यह महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विश्वविद्यालय परिवार को आशा है कि महाविद्यालय भविष्य में और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उच्च ग्रेड प्राप्त करेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। महाविद्यालय निरंतर शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध कार्यों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयासरत रहेगा। भविष्य में महाविद्यालय और उच्च मानकों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर एक-दूसरे को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा इसे संस्थान की गुणवत्ता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की पहचान बताया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 26 नवंबर से धरना-प्रदर्शन

कोरोना काल से बंद तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव बहाल कराने के लिए लामबंद हुए क्षेत्रीय लोग परिवर्तन टुडे न्यूज,...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks