spot_img
39.8 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

कानूनगो ने पैमाइश के नाम पर पीड़ित से लिया पंद्रह हजार घूस, गिरफ्तार

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पिंडरा तहसील में अफसरो की कृपा से फल-फूल रहा है भ्रष्टाचार का खेल, सिस्टम सब फेल

कानूनगो की गिरफ्तारी से वकीलों के आंदोलन को मिला बल, अफसरो के चेहरे पर पड़े स्यापे

वाराणसी। पिंडरा तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह को बुधवार को सुबह लगभग साढ़े 9 बजे एक जमीन की पैमाइश के लिए 15 हजार रुपए घूस लेते समय एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ गिरतार कर लिया।

बता दे कि पिंडरा तहसील क्षेत्र से संबंधित फ़ूलपुर थाना क्षेत्र के बरजी गांव में सुगिया देवी के नाम से जमीन है,जिनका पुत्र बिजय कुमार उक्त जमीन की पैमाइश करवाना चाहता था। पक्की पैमाइश के लिए एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा को प्रार्थना पत्र देकर उनसे पैमाइश का आदेश करवा लिया था। पैमाइश के लिए वह कानूनगो कठिरांव व हल्का लेखपाल के पास लगभग एक माह से दौड़ रहा था। पैमाइश के लिए कानूनगो ने उससे 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। किन्तु वह रिश्वत देने की असमर्थता जता रहा था। बगैर रिश्वत दिए कानूनगो पैमाइश के लिए तैयार ही नहीं हो रहा था,तो बाध्य होकर पीड़ित ने 15 हजार रुपया घूस देने के लिए तैयार हो गया। पीड़ित ने कानूनगो को घूस देने के लिए बुधवार को पूर्वाहन 9 बजे पिंडरा बाजार स्थित सचिन हेयर कटिंग सैलून के सामने पेड़ के छाए में बुलाया। घूस लेने के लिए कठिरांव के कानूनगो महेंद्र सिंह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ उक्त स्थान पर पहुंच गए। पीड़ित विजय कुमार ने 15 हजार रुपए की गड्डी कानूनगो के हाथ में पकड़ाया, वे रुपया लेकर जैसे ही अपनी जेब मे रखे तभी पूर्व नियोजित योजना के अनुसार एंटी करप्शन के लोग उन्हें दबोच लिया और जेब से पैसे निकलवाकर हाथ धुलवाया तो कानूनगो के हाथ लाल हो गए। इस पूरी घटना का विधवत बीडीओ बनाया गया। इस दौरान वहां दर्जनों की संख्या में दुकानदार इकट्ठा होकर तमाशबीन बन गए। इसी बीच साथ आया लेखपाल खिसक लिया। घूसखोर कानूनगो महेंद्र सिंह को लेकर सतर्कता टीम कैंट थाने चली गई।

घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह पुत्र लक्ष्मी नारायण सिंह ग्राम दरहूत थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है। वह 1990 के बैच में लेखपाल पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2024 में प्रोन्नति पाकर राजस्व निरीक्षक बनकर वाराणसी के पिंडरा तहसील में चार्ज लिया था। चार्ज के बाद पिंडरा बाजार में किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी पूरे तहसील में जंगल की आग की तरह फैल गई। एक दूसरे से सिलसिलेवार लोग जानकारी लेना चाह रहे थे।

यह अभी जान ले की तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के अध्यक्ष कृपा शंकर पटेल व महामंत्री सुधीर कुमार सिंह में एसडीएम प्रतिभा मिश्रा व न्यायिक एसडीएम प्रज्ञा सिंह के साथ तहसील प्रशासन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर 34 दिनों से हड़ताल पर है। राजस्व निरीक्षक की गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि पिंडरा तहसील प्रशासन भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है और बड़े अफसर भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने में लगे हैं। पुलिस ने घूसखोर राजस्व निरीक्षक महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks