spot_img
35.6 C
Varanasi
Tuesday, June 30, 2026

भाकपा माले का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी, राजस्व कर्मियों की मनमानी के खिलाफ जमकर निकाला भड़ास निकाला

spot_img
spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे/चन्दौली
सकलडीहा। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को दूसरे दिन चिलचिलाती धूप में भाकपा माले की विभिन्न संगठन की ओर से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान वक्ताओं ने तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों की मनमानी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। वक्ताओं ने मांगे पूरी होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दिया। इस मौके पर पर माले ने 23 सूत्री मांगों को पूरा कराये जाने की मांग किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि धानापुर में हजारों किसानों की जमीन को तहसील प्रशासन और राजस्व कर्मियों की मिली भगत से भू माफिया कब्जा करने के फिराक में है। शिकायत के बाद भी तहसील प्रशासन मौन है। नरौली और बलारपुर गांव में 14 भूमिहीनों पट्टा होने के बाद भी कब्जा नहीं दिया गया। चहनिया में पच्चास बेड के हास्पीटल को चालू कराये जाने की मांग उठाया। वक्ताओं ने सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड का सुंदरीकरण और कस्बा में जलभरॉव की समस्या को दूर कराये जाने की मांग किया। इसके साथ ही फोरलेन बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से नहरों की चौड़ाई और उंचाई कम करने पर ऐतराज करते हुए सकलडीहा राजवाहा की साफ सफाई टेल तक कराये जाने की मांग किया। इसके पूर्व बिजली विभाग की ओर से कर्मचारी और विजलेंस विभाग की ओर से जांच पड़ताल के नाम पर किये जा रहे शोषण को बंद करने सहित अन्य मांगों के पूरा होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया।

इस मौके पर भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य शशिकांत सिंह, श्रवण कुशवाहा, डॉ. सुदर्शन राय, रामप्यारी सैनी, विकास रस्तोगी, मिथिलेश मास्टर, प्रमिला मौर्य, राधिका, रामदेई, रेखा, अंजलि, बेचन, आनंद, विजय पांडे, अवधेश मिश्रा, त्रिभुवन, राजबहादुर सिंह, शहीतदर्जनों लोगों ने संबोधित किया अध्यक्षता कामरेड उमानाथ चौहान व संचालन तूफानी गोंड ने किया।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- चंदौली में 15 जून से 30 जुलाई तक प्रजनन काल में मछली पकड़ने व बेचने पर प्रतिबंध

प्रजननशील मछलियों के शिकार पर रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिलाधिकारी परिवर्तन टुडे न्यूजचंदौली। मंगलवार को...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks