spot_img
26.9 C
Varanasi
Wednesday, September 30, 2026
spot_img

कटेहरा गांव मे ग्राम चौपाल मे गिनाई सरकार की उपलब्धियां

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। विकास खंड क्षेत्र के कटेहरा गांव मे शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

सरकार द्वारा प्रत्येक गांव में ग्राम चौपाल प्रशासन आपके द्वार के तहत आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को सामुदायिक भवन कटेहरा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें आवास, पेंशन, शौचालय , राशन कार्ड सहित तमाम बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी देने का काम किया गया। इस दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा गांव में तमाम योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन जानकारी के अभाव में इसका लाभ ग्रामीण नहीं उठा पाते हैं। ग्राम पंचायत कार्यालय पर समस्त कामों का लेखा-जोखा के साथ-साथ तमाम कार्य कार्यालय पर ही होते हैं।

जाति, आय, निवास, जन्म प्रमाण पत्र ,कुटुम रजिस्टर के साथ-साथ तमाम कार्य पंचायत सहायक के माध्यम से किया जाता है। इसके लिए ब्लॉक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इसके साथ-साथ आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी नौनिहालों गर्भवती महिलाओं को भी लाभान्वित किया जा रहा है। आशा के माध्यम से स्वास्थ्य की भी सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

इस मौके पर ग्राम प्रधान वीणा पांडेय, प्रतिनिधि दीपक पांडेय,अनुराधा पांडेय, धर्मेंद्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

spot_img
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.
लेटेस्ट पोस्ट

Chandauli news- नमो घाट पर गूंजेगा आसमान, एयर शो की तैयारियों में जुटा प्रशासन; डीएम-एसपी ने लिया जायजा

सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश, समय से तैयारियां पूरी करने पर जोर परिवर्तन टुडे न्यूज, चंदौली।...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks