spot_img
23.6 C
Varanasi
Saturday, March 21, 2026
spot_img
spot_img

सकलडीहा अम्बेडकर तिराहा के समीप सड़क पर बहता नाबदान का पानी: व्यापारियों में आक्रोश

spot_img
जरुर पढ़े
रजनी कांत पाण्डेय
रजनी कांत पाण्डेय
मैं रजनीकांत पाण्डेय पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ इस दौरान कई राष्ट्रिय समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त ख़बरों के डिजिटल माध्यम को चुना है,मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना है एवं न्याय दिलाना है जिसमे आपका सहयोग प्रार्थनीय है.

पुलिया का निर्माण नहीं होने पर सड़क पर बह रहा नाबदान का पानी

परिवर्तन टुडे चन्दौली
सकलडीहा। फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से नाला और पुलिया निर्माण में हीला हवाली किये जाने से व्यापारियों के सामने बरसात के दिनों में भारी समस्या को लेकर चिंतित है। बगैर पुलिया और अधूरा नाला निर्माण के कारण सड़क पर बीते एक सप्ताह से नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। जिसके कारण पटरी व्यवसाई सहित आने जाने वाले राहगीर गंदा पानी से होकर जाने के लिये मजबूर है। व्यापारियों की शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था के लोग अनजान है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बीते ढाई साल से सकलडीहा में मात्र एक किलोमीटर सड़क नाला और पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया है। यही नही सड़क के किनारे रखे ट्रांसफार्मर और डॉ.आम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिये स्थान अभी तक चिन्हित तक नहीं किया गया है। डाकघर के समीप सड़क के दोनों किनारे सिचाई विभाग की पुलिया को तोड़कर नाला बनाया जा रहा है।

आरोप है कि भू स्वामियों को फायदा पहुंचाने के लिये पुलिया के जगह नाला की ढलाई किया गया है। जिसके कारण नाबदान का पानी सड़क पर बह रहा है। जबकि व्यापार मंडल की ओर से बीते साल व्यापारियों ने दुकाने बंदकर के धरना प्रदर्शन किया था। पीडब्ल्यूडी और कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिया निर्माण का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं होने से सड़क पर नाबदान का पानी बह रहा है। व्यापार मंडल की ओर से समस्या से विधायक को भी अवगत कराया गया है। इसके बाद भी कार्यदायी संस्था की मनमानी को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने पुलिया निर्माण नहीं होने पर दुकाने बंद कर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

spot_img
spot_img
लेटेस्ट पोस्ट

सकलडीहा में ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया: गले मिलकर एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

परिवर्तन टुडे चन्दौलीसकलडीहा। ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ बनाया गया, ईद के मौके पर...

ख़बरें यह भी

error: Content is protected !!
Enable Notifications OK No thanks